जहरीले सांप के काटने से छह वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक #नीमराणा। गांव #कुतीना में जहरीले सांप के काटने से छह वर्षीय रुद्रांश सिंह चौहान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार संतपाल सिंह चौहान उर्फ संतु का इकलौता पुत्र रुद्रांश मंगलवार शाम घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान आंगन के पास बने बिल पर पैर पड़ने से उसमें छिपे जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन उसे तुरंत नीमराणा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। इकलौते बेटे की मौत है। #Neemrana
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जहरीले सांप के काटने से छह वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक
#नीमराणा। गांव #कुतीना में जहरीले सांप के काटने से छह वर्षीय रुद्रांश सिंह चौहान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार संतपाल सिंह चौहान उर्फ संतु का इकलौता पुत्र रुद्रांश मंगलवार शाम घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान आंगन के पास बने बिल पर पैर पड़ने से उसमें छिपे जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन उसे तुरंत नीमराणा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या
#Neemrana
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





